फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्कशॉप कर्मी और चालक-परिचालक छुट्टी पर , स्टेशन पर भीड़ बेकाबू

विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेशन में चलती बस में लटककर जाता यात्री। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने और कई रोडवेज कर्मियों के अवकाश पर होने से रोडवेज स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। रुद्रपुर डिपो ने 40 बसें संचालित की थीं, इसके बावजूद व्यवस्था धराशायी हो गई। यात्रियों में सीटों के लिए धक्का-मुक्की और मारामारी के हालात रहे। बसों के स्टेशन पर पहुंचते ही यात्री खिड़कियों से घुसते नजर आए तो कुछ यात्रियों ने सीटें न मिलने पर बस के गेट पर लटककर सफर किया।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा होने और दूसरे राज्यों के लोगों के त्यौहार मनाने के लिए घरों को लौटने के कारण बसों में भीड़भाड़ रही। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर सुबह पांच बजे से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी थी। इधर, 25 फीसदी चालक-परिचालक और वर्कशॉप कर्मी त्यौहार मनाने के लिए अवकाश पर रहे। इससे भी बसों का संचालन प्रभावित हुआ। बसों में सीटों के लिए मारामारी रही। कई यात्रियों की चालक-परिचालकों के साथ नोकझोंक हुई। दोपहर बाद स्थिति और विकट हो गई। दोपहर तक अधिकांश यात्री यूपी रोडवेज की बसों में सफर करते रहे, लेकिन दोपहर बाद यूपी रोडवेज की बसें भी कम पड़ गईं तो पूरा दबाव रुद्रपुर डिपो की बसों पर आ गया। बस स्टेेशन प्रभारी ब्रह्मानंद वर्कशॉप कर्मियों और चालक-परिचालकों को फोन करके ड्यूटी पर बुलाते नजर आए। दोपहर करीब दो बजे तक रुद्रपुर डिपो से 40 बसों का संचालन हुआ, लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण यह बसें नाकाफी साबित हुई। टनकपुर ओर खटीमा के कई यात्रियों ने मजबूरी में दोगुना किराया देकर डग्गामार वाहनों में सफर किया। इधर, हल्द्वानी के लिए भी बसें कम पड़ने के कारण लोगों ने टैक्सी वाहनों में सफर किया।

रुद्रपुर स्टेशन में खिड़की से बस में चढ़ने का प्रयास करते यात्री।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें