फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की राखियां लेकर घर-घर पहुंचे डाक बाबू

विज्ञापन
काशीपुर डाकघर से भाईयों को राखी बांटते के लिए निकलते डाकिये। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के 100 डाकियों ने 5000 भाइयों को 12 बजे से पहले ही राखियां उनके घर तक पहुंचा दीं। बहनों की राखियां समय से पहुंचाने के लिए भाइयों ने डाकियों का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

रविवार को रक्षाबंधन पर जिले के रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, काशीपुर, खटीमा समेत अन्य डाकघर के 100 डाकियों ने सुबह आठ बजे से घर-घर जाकर राखियां पहुंचाने में जुट गए। रुद्रपुर डाकघर में 15 पोस्टमैन तैनात हैं। हर डाकिये ने 50-50 राखियां भाइयों तक पहुंचाईं।
रुद्रपुर स्थित मुख्य डाकघर के निरीक्षक अशोक पाठक ने बताया कि पंतनगर, काशीपुर, रुद्रपुर समेत अन्य डाकघरों के पोस्टमैनों ने सुबह आठ बजे राखियों के पार्सल डिलीवर कर लिए और समय पर भाइयों तक उनकी राखियां पहुंचा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें