फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के लक्ष्य करीब पहुंचा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
डॉ. हरेंद्र मलिक, जिला नोडल अधिकारी, कोरोना टीकाकरण अभियान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में स्वास्थ्य विभाग धीमी गति के साथ ही सही, लेकिन कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का लक्ष्य पूरा करने के करीब पहुंच गया है। जिले में बुधवार शाम तक पहली डोज का करीब 90 प्रतिशत लक्ष्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरु ने स्वास्थ्य विभाग को सात सितंबर तक कोरोना वैक्सीन की पहली डोज का 100 प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध न होने और अपेक्षित संख्या में लोगों के टीकाकरण केंद्रों पर नहीं पहुंचने के कारण अभी भी लक्ष्य अधूरा है।
कोरोना टीकाकरण अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले में कुल 13 लाख, 99 हजार, 473 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगनी है। बुधवार शाम तक करीब 12 लाख, 54 हजार लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि तीन लाख, 43 हजार, 287 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है, जो कि करीब 27 प्रतिशत है। डॉ. मलिक ने कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य शीघ्र पूरा हो जाएगा। इधर, बुधवार को जिले में कोविशील्ड कंपनी की करीब 98 हजार वैक्सीन उपलब्ध थी।
विज्ञापन

कोरोना जांच के लिए 1496 सैंपल लिए, पॉजिटिव रिपोर्ट शून्य
रुद्रपुर। कोरोना जांच के लिए बुधवार को जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1496 लोगों के सैंपल लिए गए। कोरोना पॉजिटिव केसों का आंकड़ा शून्य रहा। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या छह है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें