फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज के स्वर्ण जीतने पर आतिशबाजी

विज्ञापन
रुद्रपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपाई। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ओलंपिक में कांस्य पदक लाने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी यूपी के सिमरनजीत सिंह के पिता इकबाल सिंह को नगर के एक स्कूल ने सम्मानित किया। शनिवार को सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के निदेशक आकाश मित्तल और प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने ग्राम मेहरा न्यूरिया जिला पीलीभीत स्थित उनके घर जाकर परिवार को बधाई दी। वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल ने कहा कि क्षेत्र वापसी पर सिमरनजीत का भव्य स्वागत किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

नीरज के स्वर्ण जीतने पर आतिशबाजी
रुद्रपुर/बाजपुर। ओलंपिक में भारत के जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है।
यह निश्चित ही भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए गौरव का क्षण है। वहां पर वेद ठुकराल, अमित नारंग, राजेंद्र श्रीधर, विकास शर्मा, सुदर्शन विश्वास, ललित बिष्ट, सुशील यादव, धर्म सिंह कोली आदि थे। इधर, गांव बरहैनी में खेल प्रेमियों ने भी नीरज की जीत पर खुशी जाहिर की। इस दौरान खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटी। मौके पर वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कमल यादव, मंगल सिंह, अमित तिवारी, अतुल रावत, जगदीश खनका, दीपक जोशी, गौरव कुमार शिवा, अमित, सौरभ वसीम मनोज पांडे आदि थे। (संवाद)

बाजपुर के गांव बरहैनी में खुशी मनाते खेल प्रेमी।- फोटो : BAZPUR

न्यूरिया के मेहरा गांव में हॉकी के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह के पिता इकबाल सिंह को सम्मानित करते आनं?- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें