बाजपुर के गांव जोगीपुरा में आग लगने से जली गोशाला।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दो गोशाला जलकर राख हो गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। आग की चपेट में आकर पांच मवेशी झुलस गए।
बृहस्पतिवार देर रात गांव जोगीपुरा निवासी लटूरी और उसके पड़ोसी हसमत खां की गोशाला मेें अचानक आग लग गई। आग से दो गोशाला जलकर राख हो गईं। पास मेें रखा जानवरों का भूसा भी जलकर राख हो गया। गोशाला में बंधे चार गोवंशीय पशुओं सहित पांच मवेशी बुरी तरह झुलस गए। उनका इलाज चल रहा है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। ग्राम प्रधान सुखविंदर ने बताया कि घटना से राजस्व विभाग को अवगत कराया गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।