फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: करोड़ों की ठगी कर फाइनेंस कंपनी का संचालक फरार, रकम दोगुनी करने का दिया लालच; यहां 25 करोड़ हड़पे

Sat, 17 Feb 2024 02:52 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

एक महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर शातिर व्यक्ति ने काशीपुर के लोगों को करीब 25 करोड़ की चपत लगाई है। इधर रातोंरात अपना मकान और फाइनेंस कंपनी का ऑफिस बंद कर आरोपी के फरार होने से लोगों में खलबली मची है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर में मोटा मुनाफा कमाने के लालच में सैंकड़ों लोग एक शातिर व्यक्ति का शिकार बन बैठे। एक महीने में रकम दोगुनी करने का लालच देकर शातिर व्यक्ति ने काशीपुर के लोगों को करीब 25 करोड़ की चपत लगाई है। इधर रातोंरात अपना मकान और फाइनेंस कंपनी का ऑफिस बंद कर आरोपी के फरार होने से लोगों में खलबली मची है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाते हुए मेहनत का पैसा वापस दिलाने की मांग की है।

पीड़ित लोगों ने बताया कि कुंडेश्वरी मार्ग पर एक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने फाइनेंस कंपनी के नाम से आफिस खोल रखा था। वह काफी समय से लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर रकम जमा कर रहा था। किसी को 21 दिन में तो किसी को एक महीने में रकम दोगुनी करने का भरोसा दे रहा था और वापस भी पैसा दे रहा था। इस कारण उसके पास ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। अचानक ही वह अपने परिवार सहित मकान और दफ्तर पर ताला लगाकर चंपत हो गया। एक दो दिन तो लोगों ने ध्यान नहीं दिया लेकिन इसके बाद अचानक उसकी गैर मौजूदगी लोगों में चर्चा का विषय बनने लगी। लोग एक-दूसरे से चर्चा करते रहे तो पता चला कि सैकड़ों लोगों ने उसके पास राशि जमा की थी।

सूत्रों की माने तो करीब 25 करोड़ की राशि लेकर आरोपी फरार हुआ है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। पीड़ित लोगों को शनिवार को थाने बुलाया गया है। इस मामले की जांच की जाएगी और लोगों को इंसाफ दिलाया जाएगा। 
विज्ञापन


ये पढ़ें- हल्द्वानी: जिस धार्मिक स्थल को तोड़ने को लेकर हुआ बवाल, अब नगर निगम ने पूरी तरह किया ध्वस्त; जानें नया अपडेट
विज्ञापन

जेवर गिरवी रखकर भी दे दिए पैसे
काशीपुर में कई लोगों ने तो महीने भर में रकम दोगुनी होने केे लालच में घर की महिलाओं के जेवर गिरवी रखकर पैसा आरोपी व्यक्ति को दिया था। अब ऐसे लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पीड़ितों में नौकरी पेशा लोगों के साथ ही व्यापारी भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि शातिर व्यक्ति के भरोसे का शिकार हुए लोगों में सर्वाधिक व्यापारी शामिल हैं। इसके अलावा नौकरी पेशा और महिलाएं भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें