फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के राकेश टिकैत ने बाजपुर के बाजवा को किया सम्मानित

विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर जगतार सिंह बाजवा को सम्मानित करते भाकियू नेता राकेश टिकैत। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
दिनेशपुर। गुरुद्वारा माता साहिब कौर के दिवंगत सरपरस्त बाबा कश्मीर सिंह की सालाना बरसी के अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर के तिकुनिया कांड में घायल हुए किसानों को सम्मानित किया गया। बाद में किसानों ने नगर में किसान फतेह मार्च निकालकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुद्वारा परिसर में सबसे पहले बाबा कश्मीर सिंह की बरसी पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद तिकुनिया कांड में घायल हुए दिनेशपुर के किसान हरपाल सिंह चीमा, तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क, बिलासपुर के गुरजीत सिंह कोटिया व हरदीप सिंह को नानकपुरी टांडा गुरुद्वारे के सरपस्त बाबा गुरजंट सिंह ने सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आंदोलन में शामिल रहे अन्य किसानों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान बाबा गुरजंट सिंह ने किसान आंदोलन की सफलता पर किसान भाइयों को बधाई दी। शाम को गुरुद्वारा परिसर से किसान फतेह मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल किसानों ने गाजे-बाजे की धुन पर नाचते हुए बाजार का भ्रमण कर जश्न मनाया। देर शाम को मार्च गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुआ। वहां गुरुद्वारा के सरपरस्त बाबा अमरीक सिंह, डॉ कुलवंत सिंह विर्क, दलजीत सिंह गोराया, हरपाल सिंह मनेश,डॉ बलवंत सिंह, केके गाबा, साहब सिंह, सर्वजीत सिंह, हरदीप सिंह फौजी आदि थे। संवाद
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बाजवा को किया सम्मानित
बाजपुर। गाजीपुर बॉर्डर से किसान नेता राकेश टिकैत बुधवार को अपने पूरे काफिले के साथ गाजीपुर से वापस सिसौली को रवाना हो गए। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने एक-दूसरे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बाजवा ने कहा कि टिकैत ने बहुत ही उत्साहित और भावुक माहौल में किसानों-मजदूरों को गले मिलकर विदाई दी। कहा कि एक साल से भी अधिक समय से गाजीपुर बॉर्डर पर रहते किसानों और मजदूरों का आपस में घनिष्ठ संबंध बन गया था जो विदाई के समय देखने को मिला। इधर गांव बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारा साहिब में गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन में बाजपुर से शामिल हुए किसानों के जत्थे को सम्मानित किया गया। संवाद

दिनेशपुर में फतह मार्च निकालते किसान।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें