फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या के मामले में मिले अहम सुराग

विज्ञापन
Fallowup of Murder in Gadarpur
विज्ञापन
गदरपुर। विवाहिता की पत्थरों से कूंचकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हासिल हुए हैं। शक की सुई मृतका के ही एक रिश्तेदार की ओर से घूम रही थी। घटना के बाद से ही उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आ रहा है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को भोला कॉलोनी वार्ड नंबर दो में घर में मौजूद शाइस्ता की पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। शाइस्ता का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व हसनपुर मुरादाबाद निवासी इमरान के साथ हुआ था। दोनों के बीच में चल रही अनबन के कारण शाइस्ता अपने भाई तालिब के घर पर ही रह रही थी। शाइस्ता अपने सात बहन भाइयों में तीसरे नंबर की थी।
करीब तीन वर्ष पहले तालिब की मां शमीम की एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी और उसके वालिद वकील अहमद का भी इंतकाल हो गया था जिससे परिवार के लोग बेहद मुफलिसी में जीवन जी रहे थे। शाइस्ता की बड़ी बहन नूर बानो और भाई तालिब का निकाह हो चुका है।
विज्ञापन

शाइस्ता से छोटा भाई दानिश अपने मामा के घर रहता है, जबकि शाइस्ता की एक छोटी बहन सानिया रुद्रपुर में अपनी बड़ी बहन नूरबानो के साथ रह रही है, जबकि उसकी एक छोटी बहन सोफिया और भाई अनीस तालिब के साथ रह रहे थे।
शाइस्ता मेहनत मजदूरी करके अपना और अपनेेे छोटे भाई-बहनों का ख्याल रख रही थी। सीओ बाजपुर वंदना वर्मा ने बताया कि निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमों को मृतका शाइस्ता के बहनोई की तलाश में लगाया गया है और मामले के खुलासे के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े बिंदुओं की गहनता से जांच कराई जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें