ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में हैलोवीन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दुनिया की सभी परंपराओं का अनुसरण करते हुए ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज कैंपस में हैलोवीन का आयोजन किया। कार्यक्रम थीम द स्केरी वर्ल्ड पर केंद्रित था। कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं ने मास्क, मेकअप, मुखौटों के साथ विभिन्न प्रकार के कॉस्प्ले (हैलोवीन परिधानों) में आकर थीम को पूर्णतया जीवंत किया।
ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने हिस्सा लिया। उपाध्यक्ष निभा मेहरोत्रा, सचिव शिवानी मेहरोत्रा, संस्था प्रमुख प्रतिमा सिंह और कॉलेज के सभी अध्यापक वर्ग का विद्यार्थियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कॉलेज परिसर में रोमांचक फैंसी ड्रेस परेड, सिंगिंग, डांसिंग, रैंपवॉक का भी आयोजन किया गया। फेसपेंटिंग व अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। अंत में डीजे की धुन पर झूमते हुए छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का समापन किया। संतोष मेहरोत्रा ने विद्यार्थियों की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। सचिव शिवानी मेहरोत्रा, प्रतिमा सिंह ने भी विचार रखे।