भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा मेें हर वर्ग, हर व्यक्ति को सम्मान मिलता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेहा को पगड़ी, तलवार, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
शनिवार को चीनी मिल अतिथि गृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोशी ने कहा कि निजी स्वार्थ के खातिर लोग दल बदल लेते हैं। जबकि भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया था। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के समक्ष जाना है। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा सक्रिय रहता है। इस बार युवा सरकार 60 के पार का संकल्प ही भाजपा परिवार का नारा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि जो कार्यकर्ता सबसे अधिक नए मतदाता बनाएगा उसे सीएम के साथ जलपान कराकर सम्मान दिया जाएगा। अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह और संचालन सुल्तानपुर पट्टी के मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, बाजपुर मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट ने किया। वहां मंडी समिति अध्यक्ष रामचंदर, महिला मोर्चा जिला मंत्री उमा जोशी, युवा मोर्चा नगराध्यक्ष जयंत जैन, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता, प्रधान प्रियंका, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गुलाम मुस्तफा, विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस, विजयपाल सिंह, विट्टू चौहान, संतोष, माया आदि थे।
विधान सभा चुनाव में युवा व महिलाओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण
काशीपुर। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा युवा व महिला मोर्चा की भूमिका मुख्य रहेगी। कोई भी राजनीतिक दल भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है। शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम से चार घंटे देरी से पत्रकार वार्ता में पहुंची भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने देर से आने के लिए माफी मांगी। नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा में भाजयुमो की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि चुनावों में टिकट बंटवारे में युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
बीते दिनों पुजारियों के पूर्व मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केदार नाथ मंदिर में नहीं जाने देने के मामले में नेहा जोशी चुप्पी साध गई। कंगना रनौत के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि हम इसका समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन अपने मन की बात करना उसकी अभिव्यक्ति की आजादी है। इस मौके पर अमित नारंग, गुरविंदर सिंह चंडोक, राहुल पैगिया, सर्वजीत सिंह, कमल हुड्डा, वासु शर्मा, प्रशांत पंडित आधि थे।
भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का स्वागत
किच्छा। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा और सांसद प्रतिनिधि विपिन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत किया।
नेहा जोशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा मे जोड़ें। जोशी ने ब्लाक प्रमुख व सांसद प्रतिनिधि के साथ शिमला क्षेत्र के लोगों से घर घर जाकर मुलाकात कर 2022 के चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष विवेक राय,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी,बूथ अध्यक्ष मनोज यादव, हर्ष गंगवार, नितेश शर्मा आदि थे। संवाद
काशीपुर में भाजयुमों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी की पत्रकार वार्ता में भाजयुमों पदाधिकारी म?- फोटो : KASHIPUR