फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को पारदर्शिता के साथ करवाएं

विज्ञापन
रुद्रपुर में अधिकारियों के साथ बैठक करते मंडलायुक्त सुशील कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंडलायुक्त सुशील कुमार और डीआईजी निलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में उत्तराखंड ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज संस्थान के सभागार में बैठक हुई, जिसमें मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी की जिम्मेदारी आगामी विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न, निपष्क्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शिता कराने की है।
विज्ञापन

चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसको देखते हुए ऐसे स्थानों व व्यक्तियों को चिन्हित कर लें, जो चुनाव के दौरान माहौल खराब कर सकते हैं। प्रदेश व जिले की सीमाओ पर भी अभी से कड़ी नजर रखें, ताकि वांछित व्यक्ति हमारे प्रदेश में प्रवेश न कर सकें।
डीआईजी निलेश आनंद भरणे ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अधिकारी अभी से अपनी पूर्ण तैयारियां कर लें। उन्होने कहा कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी टीवी कैमरें लगाना सुनिश्चित करें, ताकि प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकें। डीएम रंजना राजगुुुरु ने कहा कि आरओ, एआरओ को मास्टर ट्रेनरों की ओर से चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ईवीएम व वीवीपैट हाउस में 10 इंजीनियर मशीनों की जांच का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ली गई है। सभी एसडीएम को दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होने कहा कि गुंडा एक्ट के तहत भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहां पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी नैनीताल प्रीती प्रियदर्शनी, निदेशक यूआईआरडी आरडी पालिवाल, एडीएम जयभारत सिंह, ललित मोहन मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें