फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के आवास पर कूच कर रहे ग्रामीणों को रोका, नोंकझोक

विज्ञापन
दिनेशपुर में मदनापुर के मजरा आनंद सिंह में धरना देते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
गूलरभोज। ग्रामसभा कूल्हा के मजरा आनंद सिंह में रास्ता खुलवाने के लिए प्रशासन की ओर से निर्माण ढहाने के विरोध में बुक्सा जनजाति के सैकड़ों लोग बृहस्पतिवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने शिक्षा मंत्री के आवास की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस फोर्स ने बैरिकेडिंग लगाकर दो सौ मीटर पहले ही उनको रोक दिया। आरोप है कि गुस्साई महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। इसमें दो महिला कांस्टेबल चोटिल हो गईं। एसडीएम के जांच के आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन

ग्रामसभा कूल्हा के मजरा आनंद सिंह में ग्रामीण लक्ष्मी सिंह के घर के सामने बने मुख्य गेट और टिनशेड को अतिक्रमण बताते हुए तहसीलदार की उपस्थिति में टीम ने बुधवार को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद लोग मौके पर धरना देकर बैठ गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे बुक्सा जनजाति के सैकड़ों लोगों ने शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय के संतोष नगर स्थित आवास का घेराव करने के लिए कूच किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस कर्मियों ने मंत्री आवास से दो सौ मीटर पहले क्रिया एवं योग आश्रम शिव मंदिर के पास बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया, इससे ग्रामीण भड़क गए और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। ग्रामीणों की पुलिस से तीखी नोकझोंक और हाथापाई हो गई, जिसमें महिला कांस्टेबल कांताकुंवर और दीपा अग्रवाल चोटिल हो गईं।
इसके बाद ग्रामीण वहीं धरना देकर पर बैठ गए। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने पर भी ग्रामीण नहीं माने।
ग्रामीणों की अगुवाई कर रहे पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, कूल्हा के पूर्व प्रधान शंकर नगरकोटी और रीना कपूर ने पुलिस से ग्रामीणों को अपना दर्द शिक्षा मंत्री को बताने के लिए जाने देने की मांग की, लेकिन पुलिस तैयार नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना था कि बिना सूचना के लक्ष्मी सिंह के आवास के पास पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया। पौने तीन घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम बाजपुर राकेश तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता कर एक टीम बनाकर शनिवार को मौका मुआयना कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहां ममता हालदार, रेखा रावत, किशोर हालदार, सोमल सिंह, गोविंद सिंह, कन्हैया सिंह, अमर सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानवता दिखाई, एंबुलेंस को दिया रास्ता
गूलरभोज। ग्रामीणों का धरना पौने तीन घंटे चला। इस दौरान गूलरभोज की ओर से आ रही एंबुलेंस को ग्रामीणों ने रास्ता देकर जाने दिया। एसडीएम के आश्वासन पर जब ग्रामीण शांत हुए तब पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप मढ़ा। (संवाद)
इधर, शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, जहर पीने की धमकी
दिनेशपुर। बृहस्पतिवार को ग्रामीण शिक्षा मंत्री के आवास कूच को निकले तो इधर ग्रामसभा कूल्हा के मजरा आनंद सिंह में लक्ष्मी सिंह के घर के बाहर धरना भी जारी रहा। कांग्रेस नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया। लक्ष्मी सिंह की पत्नी विमला देवी ने कीटनाशक की शीशी दिखाते हुए कहा कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मंत्री के आवास के सामने जहर पीकर आत्मदाह करेंगी। वहां मौजूद एक महिला एलआईयू कर्मी ने विमला देवी के हाथ से कीटनाशक की शीशी छीन ली।
बुधवार को ग्रामीणों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्कीमोड़ बाजार चौराहे पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाकर निकाले गए रास्ते में आधे स्थान पर रातों रात पक्की दीवार बना दी। पुतला दहन करने वालों में यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीना कपूर, राजेंद्र पाल सिंह, शंकर नगरकोटी, संजय कुमार, स्वरूप सिंह, दीवान सिंह आदि शामिल थे। (संवाद)

गूलरभोज में हांथापाई में घायल हुई महिला पुलिस कर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

गूलरभोज में महिलाओं को रोकती महिला पुलिस कर्मी।- फोटो : RUDRAPUR

गूलरभोज में मंत्री आवास का घेराव करने जा रहे ग्रामीणों को रोकती पुलिस।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें