फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअष्टमी पूजन में चढ़ाए 108 कमल के फूल

विज्ञापन
दिनेशपुर के पूजा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत बुधवार को महा अष्टमी पूजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महामाई के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान मां के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

पूजा महोत्सव के तहत मंदिर प्रांगण के रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह मंदिर प्रांगण में प्रभात आरती के बाद चंडीपाठ का आयोजन हुआ। महाअष्टमी पूजा के तहत मां दुर्गा के चरणों में कमल के 108 फूल चढ़ाए गए और 108 दीप जलाए गए। तत्पश्चात मुख्य पुरोहित सुरंजन चक्रवर्ती ने अष्टमी पूजा संपन्न कराई। शाम को मंदिर के गर्भगृह में बलि प्रथा के तहत महामाई के चरणों में फलों और सब्जियों की प्रतीकात्मक बलि दी गई।
उधर सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार की रात मंदिर प्रांगण के सामने बनाए गए रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के साथ सभी वार्डों के सभासदों ने संयुक्त रूप से किया। वहां सभासद सुकुमार सरकार, प्रशांत मालाकार, प्रोजीत मंडल, सुनीता मिस्त्री, कनुप्रिया साहा,ब्यूटी शील, सत्यजीत विश्वास, गोविंद मंडल आदि मौजूद थे। (संवाद)

दिनेशपुर में महा अष्टिम पूजा में मौजूद श्रद्धालु।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें