फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक राजकिशोर राणा। (फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। घर लौट रहे बाइक सवार युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को ग्राम थारु भुड़िया निवासी राजकिशोर राणा (38) पुत्र कड़े सिंह खटीमा बाजार आए थे। देर शाम वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। उमरुखुर्द गांव के पास डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राजकिशोर डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए। 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉ. प्रदीप चौधरी ने राज किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से डंपर व बाइक को कब्जे में ले लिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी कमलाकांती, पुत्री डोली (7) और आंचल (5) को रोते बिलखते छोड़ गए। मृतक का छोटा भाई मनोज नेत्रहीन है। राज किशोर परिवार का इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बनबसा स्थित शारदा घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार जवान घायल
गदरपुर। साइकिल सवार सेना के जवान को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में जवान को मिलिट्री अस्पताल बरेली में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
ग्राम प्रेमनगर निवासी रामकेश यादव (47) सेना की जोधपुर राजस्थान यूनिट में तैनात हैं। कुछ दिन पूर्व रामकेश छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार शाम रामकेश साइकिल पर गदरपुर आ रहे थे। गुरुद्वारा मार्केट के सामने पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रही सफेद रंग की कार ने रामकेश की साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गए और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। परिजनों ने उन्हें मिलिट्री अस्पताल बरेली में दाखिल कराया है। रामकेश के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें