फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीखेत एक्सप्रेस में कटकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में रोते मृतक के परिजन। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। काठगोदाम से दिल्ली जा रही रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से रविवार रात को एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विवेक नगर, ट्रांजिट कैंप निवासी अर्जुन सिंह (45) मजूदरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह घर निकला था। वह अपनी मजदूरी के पैसे मांगने के लिए हंस विहार कालोनी जा रहा है।
देर रात तक उसके घर वापस न लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। रात करीब 11 बजे अर्जुन का शव इंदिरा बंगाली कालोनी के पीछे रेलवे पटरी पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वह इंदिरा बंगाली कालोनी के पीछे से गुजर रही रेल की पटरी को पैदल पारकर हंस विहार कालोनी जा रहा था। रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
इधर, अर्जुन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजन उसके शव के पास रोते बिलखते रहे। मृतक अपने पीछे पांच बच्चों और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें