फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझोला सरकारी झील में मिला युवक का शव

विज्ञापन
खटीमा के मझोला गांव में घटना स्थल पर मौजूद एसएसआई देवेंद्र गौरव एवं ग्रामीण। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम मझोला सरकारी झील में एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने ग्राम मझोला सरकारी झील में पानी उतराता हुआ शव देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने यूपी पुलिस को दी। यूपी पुलिस उत्तराखंड का क्षेत्र बताकर वापस लौट गई।
विज्ञापन

खटीमा कोतवाली से पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां टीम ने पानी एवं दलदल में फंसे शव को ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला। शव के पास पड़े प्लास्टिक थैले में मृत मछली और सिंघाड़ा थे। आसपास मछली मारने के कांटे आदि सामान होने से अंदाजा लग रहा था कि युवक मछली मारने के इरादे से वहां पहुंचा।
मृतक के हाथ पर लिखे प्रेम, दीपक, मीना तथा हाथ में बंधी घड़ी कपड़ों के आधार पर युवक की शिनाख्त उसके छोटे भाई विनोद ने प्रेम उर्फ पम्मी के रूप में की। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। मृतक जिला पीलीभीत थाना न्यूरिया ग्राम गिधौर निवासी प्रेम उर्फ पम्मी (40) पुत्र संत राम हैं। पुलिस ने बताया कि शव लगभग एक सप्ताह पुराना होने के कारण सड़ चुका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें