फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से असम पुलिस के इंस्पेक्टर की मौत

विज्ञापन
बसंत सिंह मेहता(फाइल फोटो)। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक में पीछे बैठे असम पुलिस के इंस्पेक्टर बसंत सिंह मेहता की मौत हो गई। बाइक चला रहा पुत्र बाल-बाल बच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के मुताबिक बसंत सिंह जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले थे।
विज्ञापन

हाल निवासी तिगरी एवं मूल निवासी बड़ावे (पिथौरागढ़) असम पुलिस के इंस्पेक्टर बसंत सिंह मेहता(59) पुत्र स्व. तेज सिंह मेहता गुरुवार देर शाम अपने पुत्र रवि सिंह मेहता के साथ बाइक से गौहर पटिया रिश्तेदारी से लौट रहे थे। इसी बीच टनकपुर रोड पर नदन्ना पुल चकरपुर के पास खटीमा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में बसंत सिंह मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए तथा बाइक चला रहा पुत्र रवि बाल-बाल बच गया। घायल को पुत्र एवं आसपास के लोगों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
शुक्रवार को चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी संदीप पिलख्वाल ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर बसंत सिंह मेहता की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी पुष्पा देवी एवं तीन पुत्र संजय मेहता, रवि मेहता एवं मनोज मेहता को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि बसंत सिंह मेहता दो हफ्ते पहले छुट्टी पर आए थे और 22 नवंबर को ड्यूटी पर जाने वाले थे। उनका सबसे बड़ा और छोटा बेटा सेना में हैं, जबकि दूसरे नंबर का बेटा प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें