दिनेशपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : RUDRAPUR
रंगारंग कार्यक्रम के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। अंतिम दिन विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।
शनिवार की रात को दुर्गा मंदिर प्रांगण में महोेत्सव के तहत अंतिम दिन हुए कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, कांग्रेस नेता प्रीत ग्रोवर, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, भाजपा नेता गुंजन सुखीजा और अन्य अतिथियों ने किया। शिक्षा मंत्री ने भव्य आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। इस मौके पर स्वीट एंजल डांस ग्रुप के साथ विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार ने सभी का आभार जताते हुए आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत छह दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। कार्यक्रम का संचालन रवि सरकार और सरोज मंडल ने किया। सोमवार को देवी देवताओं की मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इधर कालीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम दिन दुर्गा मंदिर परिसर के सामने बनाए गए मंच पर डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तराखंड और यूपी से आए कलाकारों की टीमों ने भाग लिया।
दिनेशपुर के सागर ग्रुप की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि पंजाब से आए जसवीर सिंह संधू ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष अशोक मिस्त्री ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, हिमांशु सरकार, अनादि मंडल, काजल राय, नित्यानंद मंडल, दीपांकर राय, विश्वजीत मंडल, सुनीता मिस्त्री आदि मौजूद रहे।
दिनेशपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव में हुए कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : RUDRAPUR