फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह रेजीमेंट के स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने साझा कीं पुरानी यादें ताजा

विज्ञापन
खटीमा में अठारह कुमाऊं रेजीमेंट का स्थापना दिवस मनाते पूर्व सैनिक। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। 18-कुमाऊं रेजीमेंट का 46वां स्थापना दिवस पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया। मेलाघाट रोड स्थित बरातघर में आयोजित स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने देश की आंतरिक एवं बाह्य सीमाओं पर बटालियन की सहभागिता के विचार साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा ने किया। उन्होंने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जोहार सिंह कन्याल ने कहा कि 18-कुमाऊं रेजीमेंट की सियाचिन ग्लेशियर, नागालैंड, त्रिपुरा, श्रीलंका एवं ब्लू स्टार ऑपरेशन मे भागीदारी रही है।
हर मोर्चे पर साहसिक और वीरता का परिचय दिया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के जयकारे लगाए गए। संचालन विनोद जोशी एवं मनोहर सिंह मेहरा ने किया। वहां किशोर जोशी, भुवन जोशी, करम सिंह मनौला, सूबेदार रामदत्त, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, शेखर चंद, नारायण सिंह धामी, त्रिलोक सिंह, कुंदन सिंह, आनंद सिंह भंडारी, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, नर सिंह, मनोहर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें