फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
जीत सिंह। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
एक फैक्टरी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में गहरी चोट लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी निवासी जीत सिंह (54) पुत्र करतार सिंह नारायणनगर स्थित एग्रोटेक फूड में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे वह ड्यूटी पूरी कर साइकिल से लौट रहे थे। केशवपुरम मोड़ के पास किसी वाहन ने जीत सिंह को चपेट में ले लिया। हादसे में जीत सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई।
आईटीआई थाना पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पुत्र रंजीत और तीन पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। उधर, शनिवार की शाम दड़ियाल रोड पर गढ़पति अपार्टमेंट के सामने कार चालक ने टक्कर मारकर बाइक सवार अमित कुमार व भुवन को घायल कर दिया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों की हालत ख़तरे से बाहर है। (संवाद)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें