खटीमा में मां पूर्णागिरि मंदिर में कथा सुनाते पं. भानु प्रकाश तिवारी।
- फोटो : KHATIMA
टनकपुर रोड अमाऊं स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के छठे दिन कथा वाचक पंडित भानु प्रकाश तिवारी शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण एवं रुकमणि का वृत्तांत सुनाया।
कथावाचक पंडित तिवारी ने बताया मणि की चोरी के आरोप से बरी होने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने रुकमणि के पिता से युद्ध किया। इसी बीच रुकमणि का विवाह श्रीकृष्ण भगवान से हुआ। मंदिर कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह धामी और मातृशक्ति के प्रयास से शारदीय नवरात्रों की कथा के श्रवण का पुण्यफल श्रद्धालुओं को मिल रहा है। संवाद
खटीमा के पूर्णागिरि कालोनी में मां पूर्णागिरी मंदिर में भागवत कथा सुनते श्रद्धालु। - फोटो : KHATIMA