खटीमा में अल्केमिस्ट स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : KHATIMA
नवरात्र के पावन पर्व पर अल्केमिस्ट सीनियर सेंकेडरी स्कूल में शक्तिरूपा मां दुर्गा शीर्षक पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा एक से सात तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग से शक्तिदायिनी दुर्गा की पेंटिंग बनाई। संस्थान के चेयरपर्सन दिव्या रावत, एकेडमी निदेशक रीना शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. किशन चंद्र जोशी एवं हेड मिस्ट्रेस बिंदू बत्रा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। (संवाद)