खटीमा में दिव्यांगों को ट्राई साइकिल एवं उपकरण बांटती सीएम पत्नी गीता धामी।
- फोटो : KHATIMA
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ऊधमसिंह नगर की ओर से दिव्यांगों को श्रवण यंत्र एवं उपकरण बांटे गए। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम पत्नी गीता धामी ने किया। उन्होंने 20 लाभार्थियों को श्रवण यंत्र, ट्राइसाइकिल, बैसाखी आदि उपकरण बांटे।
सीएम पत्नी ने वार्ड संख्या 19 सहित अन्य स्थानों पर हो रहे जलभराव के संबंध में पीड़ित परिवारों को आश्वस्त किया कि इसका जल्द हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि चार माह के अंदर क्षेत्र की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। नोडल अधिकारी सतीश चौहान ने बताया कि पिछले दो माह पूर्व लगे शिविर में किए पंजीकरण के आधार पर उपकरण बांटे गए हैं। सोमवार को शिविर में रजिस्ट्रेशन करने वाले लाभार्थियों को जल्द उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
वहां एसडीएम निर्मला बिष्ट, बीडीओ एनसी उपाध्याय, नवीन कन्याल, कैलाश मनराल, धाना भंडारी, जानकी पांडे, प्रमोद जोशी, नीता सक्सेना, विनोद जोशी आदि थे। कार्यक्रम में पहुंचे सीडीओ आशीष भटगई ने कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने का सुझाव दिया। बताया कि प्रचार-प्रसार होने पर बड़ी संख्या में लाभार्थी इसका लाभ लेंगे।