जसपुर में होली खेलती इनर व्हील क्लब की सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर होली खेली और एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई दी। सूत मिल के निकट एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब सदस्यों ने होली के गीतों पर डांस किया।
एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दीं। क्लब की अध्यक्ष संगीता शर्मा ने सभी सदस्यों से होली का पर्व शांति पूर्वक मनाने और हर्बल रंगों का प्रयोग करने का अनुरोध किया। कहा कि होली के रंगों की तरह सभी के जीवन में होली के रंगों की तरह रंग बिरंगी खुशियां आएं और होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पारुल बंसल, रेनू गोयल, बबीता, चारुल जैन, प्रीति, नेहा बंसल आदि मौजूद रहीं। संवाद