फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के नक्शे के आधार पर लगेगा चैती मेला

विज्ञापन
काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर का निरीक्षण करते मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। दो अप्रैल से शुरू हो रही ऐतिहासिक चैती मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। देवी नगर मंदिर से आठ अप्रैल की मध्यरात्रि चैती मंदिर के लिए रवाना होंगी और सुबह चैती मंदिर पहुंच जाएंगी। देवी का डोला 14 अप्रैल की मध्यरात्रि नगर मंदिर के लिए रवाना हो जाएगा। मेला इस बार भी वर्ष 2019 के नक्शे के आधार पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अभय प्रताप सिंह ने एसपी चंद्र मोहन सिंह, एसआई सीपीआईयू जसवंत, एसओ आईटीआई अनिल जोशी, तहसीलदार पूनम पंत के साथ चैती मंदिर व चैती मेला मैदान परिसर का निरीक्षण किया। पंडा कृष्ण गोपाल ने कहा कि देवी का डोला नगर मंदिर से चैती मंदिर के लिए गोविषाण टीले की तलहटी से होकर आता है और वापस जाता है। तब लोग पैदल चलते हैं। सड़क पर छोटे-बड़े बोल्डर पड़े होने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है इसलिए इस मार्ग पर सड़क बनाई जाए।
सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, पार्षद अनिल कुमार ने कहा कि मंदिर के पास महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय व स्नानघर बनाए जाएं। मंदिर की रंगाई-पुताई कराई जाए। टीले के मार्ग पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाए। मेला मजिस्ट्रेट ने कहा कि सफाई, बिजली, पेयजल व्यवस्था के टेंडर निकालने की तैयारी की जा रही है। मेले में दुकानें व खेल तमाशे लगाने के लिए नक्शे के आधार पर ही दुकानें आवंटित की जाएंगी। मेले में रात्रि को ठहरने वाले बुक्सा समाज के श्रद्धालुओं के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। मेले में शौचालयों व सफाई की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर पंडा शक्ति अग्निहोत्री, बाबा सम्राट गिरी, शिवा अग्निहोत्री, विवेक अग्निहोत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें