फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लाने वालों की सेवा करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महाशिवरात्रि पर कांवड़ का हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने का क्रम जारी है। कांवड़ियों की सेवा में श्रद्धालु नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर भंडारा चलाकर सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के एमपी चौक पर न्यू आजाद ठेला खोखा कल्याण समिति की ओर से आयोजित फल वितरण कार्यक्रम में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के साथ श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को फल, पानी बांट कर सेवा की। फल वितरण में समिति अध्यक्ष इलियास माहिगीर, शैलेंद्र मिश्रा, संदीप सहगल, सोमनाथ शर्मा आदि थे। कांवड़ियों की सेवा के प्रति लोगों में इतना उत्साह था कि कई लोग दुकानें बंद कर दुकानों के बाहर कांवड़ियों को चाय नाश्ता करा रहे थे।
कुंडेश्वरी मार्ग पर पार्षद अनिल कुमार व पूर्व प्रधान आनंद कुमार ने सड़क किनारे पंडाल लगाकर कांवड़ियों को खान-पान बांट कर सेवा की। वहीं गैस गोदाम के सामने बासियोंवाला शिव मंदिर मार्ग पर सामाजिक कार्यकर्ता शिवम शर्मा और अर्पित यादव ने भी भंडारा कराया। मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी ने एएसपी कार्यालय के सामने भोलों को जलजीरा पिलाकर सेवा की। उधर चैती मैदान में बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर लौटे श्रद्धालु ठहरे हैं और जलाभिषेक आरंभ होने के इंतजार में हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रांगण में कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

छह शिवालयों में चढ़ाई जाएगी कांवड़
काशीपुर। नगर में कई शिव मंदिर हैं जो श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। यहां श्रद्धालु महाशिवरात्रि को कांवड़ चढ़ाकर जलाभिषेक करते हैं। भगवती बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि नगर में छह मंदिर हैं जहां कांवड़िये कांवड़ चढ़ाते हैं।
इनमें प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर, बांसियोंवाला शिव मंदिर, श्री नागनाथ मंदिर, श्यामपुरम स्थित श्री हरिशंकर महादेव मंदिर, तीर्थ द्रोणसागर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर परिसर स्थित महादेव मंदिर, चैती मैदान स्थित श्री गड्डेश्वर महादेव मंदिर, चैती चौराहा स्थित श्री जागेश्वर महादेव मंदिर प्रमुख हैं। वहीं महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में चैती मैदान में दो दिनी मेला सोमवार से शुरू हो गया है। मेला में बड़ी संख्या में खानपान के अलावा मिठाइयां और कुट्टू के आटे की पकौड़ियां बनाने की दुकानें और मनोरंजन के लिए छोटे-बडे़ झूले लगे हैं। मेले में खरीदारों की काफी भीड़ उमड़ रही है।

काशीपुर में ध्वजा कांवड़ लेकर आता कांवड़ियों का दल।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर के मुख्य चौराहा पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा कांवडिय़ों को फल बांटते हुए।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें