फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला के समापन पर विजयी जुलूस शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
केलाखेड़ा में विजयी जूलूस शोभायात्रा में श्री राम और रावण की सेना। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
नगर में आदर्श श्री राम लीला के समापन पर बुधवार शाम नगर में विजय जुलूस शोभायात्रा के रूप में निकाला गया। जुलूस में भगवान श्री राम और रावण की सेना युद्ध करते हुए चल रही थी। विजय जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार, सरकड़ी मार्ग, गहलोत मार्केट, श्री गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल, चिकित्सालय मार्ग सहित गली मोहल्लों से होते हुए हाट बाजार में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

यहां रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। देर रात भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के दौरान कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहां कमेटी अध्यक्ष विशेष गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली, विशेष गुप्ता, हरिओम गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, लवी गुप्ता, अफरोज अहमद, बबलू मेहर, रोहित अरोरा, दीन दयाल गुप्ता, राजेश यादव, सूरज गुप्ता आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें