बाजपुर में आयोजित कवि सम्मेलन में अपनी कविता सुनाते हास्य व्यंग कवि अजीत राठौर और मंचासीन कविगण?
- फोटो : BAZPUR
न्यू पूर्वांचल महासभा की ओर से श्री दुर्गा महोत्सव मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को खूब हंसाया।
बुधवार रात मंडी समिति परिसर में न्य पूर्वांचल महासभा की तरफ से चल रहे श्री दुर्गा महोत्सव मंच पर आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ कवयित्री ममता सिंह वेद ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। कानपुर से आए अजीत राठौर ने कहा कि मिट्टी के चूल्हे ने रोते हुए फुकनी से कहा, युवा कवि विवेक बादल बाजपुरी ने कहा बेटियों से गुरेज है जिनको उनके आंगन खुशी को तरसेंगे, राजस्थान से आए अभिनव सम्राट ने कहा शिकायत आदमी की आदमी से है क्या कहे, कवयित्री ममता सिंह वेद ने कहा मैं दीया हूं हर पल जगमगाता रहा, बहराइच से आए डॉ. केपी सिंह विकल ने कहा कि बेटियों की दीप थाल लेकर आरती उतारिये, स्थानीय हास्य कवि रवि उप्रेती ने कहा न जाने आजकल लोगों को ये खुजली क्यों है।
इसके अलावा पंतनगर से आए डॉ. ओम शंकर मिश्रा, पीलीभीत से आए युवा कवि नीलेश, कृष्ण मोहन द्विवेदी, डॉ. नगेंद्र द्विवेदी, राजेश पाठक ने अपनी रचनाएं सुनाईं। न्यू पूर्वांचल महासभा ने आमंत्रित कवियों को सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन बाजपुर के युवा कवि विवेक बादल बाजपुरी ने किया। (संवाद)