बाजपुर के तीन मंदिर में शस्त्रों पूजन करते विहिप और मातृशक्ति कार्यकर्ता।
- फोटो : BAZPUR
श्री दुर्गा अष्टमी के अवसर पर विहिप, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति ने संयुक्त रूप से शस्त्र पूजन किया। बुधवार को रामराज रोड स्थित तीन मंदिर में शस्त्र पूजन का शुभारंभ दीप जलाकर और तिलक कर किया गया।
इस दौरान विहिप जिला मंत्री यशपाल राजहंस ने कहा कि धार्मिक संस्कृति और भारतीय परंपराओं के रक्षण के लिए शास्त्रों के साथ शस्त्रों की भी आवश्यकता है। मौके पर विहिप जिला उपाध्यक्ष राजेश पाठक, जिला सह मंत्री तेज प्रकाश शर्मा, मातृशक्ति जिला संयोजिका कुसुम सैनी, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका पूजा जिंदल, मातृशक्ति नगर संयोजिका लता गोयल, गीता चंद्रा, वरुण वशिष्ठ, सचिन गौतम, विशाल दक्ष, राजकुमार चंद्रा आदि थे। (संवाद)