केलाखेड़ा में रामलीला के लिए ध्वज यात्रा निकालते श्रद्धालु।
- फोटो : BAZPUR
सनातन धर्म रामलीला कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को रामलीला मंचन शुरू करने के लिए धूमधाम के साथ ध्वज यात्रा निकाली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु राम के जयकारों के साथ दुर्गा माता मंदिर से गहलौत मार्केट स्थित रामलीला मैदान तक ध्वज यात्रा निकाली।
पंडित लक्ष्मी नारायण ने मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर ध्वज स्थापित किया। सनातन धर्म रामलीला कमेटी अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि आगामी 16 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। वहां अजय कालरा, जितेंद्र चानना, राजकुमार छाबड़ा, अजय शर्मा, दीनदयाल गुप्ता, हरीश वर्मा, वरुण चुघ, विनय चानना, जतिन ठुकराल, विजय कालरा आदि थे। (संवाद)