फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से उड़ाए 1.70 लाख के जेवर

Sat, 25 Jul 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य बाजार से शुक्रवार शाम को चार बुर्कानशी महिलाओं ने एक ज्वैलर्स की दुकान से लाखों रुपये के जेवर उड़ा दिए। सूचना के बाद पुलिस में खलबली मच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मौका मुआयना कर महिलाओं की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। ग्राम दानपुर निवासी विजय वर्मा की उनके नाम पर ही भल्ला मेडिकल गली में ज्वैलर्स की दुकान है।

शुक्रवार शाम को विजय वर्मा का पुत्र मंजीत वर्मा दुकान पर ग्राहकों को सामान दे रहा था। इसी दौरान बुर्कानशी चार महिलाएं दुकान पर पहुंची। उन्होंने ज्वैलरी दिखाने के कहा।
विज्ञापन


इसी दौरान मंजीत दूसरे ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हो गया। मौका पाकर महिलाओं ने पेंडल का एक डिब्बा चुरा लिया। उसमें करीब 83 ग्राम मंगलसूत्र थे।

जिसकी कीमत करीब 1.70 लाख रुपये है। मौका पाकर महिलाएं वहां से गायब हो गईं। थोड़ी देर बाद जब दुकानदार को मामले की जानकारी हुई तो उसने महिलाओं की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान में सीसीटीवी फुटेज देखी। महिलाओं की तलाश की। इधर, मंजीत ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें