फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्री नहीं मिली तो मां त्याग देगी अन्न जल

Sun, 12 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच महीने बाद भी सत्संग में गई लापता युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर आक्रोशित परिजनों ने एएसपी से मुलाकात की। इस दौरान लापता युवती की मां ने शीघ्र बरामदगी नहीं होने पर मंगलवार से एएसपी कार्यालय के समक्ष अन्न, जल त्यागकर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बीते 29 अक्टूबर को ग्राम कचनाल गाजी निवासी मनोहर सिंह की 23 वर्षीय पुत्री सुधांशु अपने मामा के साथ आवास विकास स्थित आश्रम में सत्संग को गई थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। 19 नवंबर को नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई। लेकिन पुत्री की बरामदगी नहीं हो पाई। शनिवार को लापता युवती के परिजनों ने अन्य लोगों के साथ एएसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कई दिनों से कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है।  लापता युवती की मां सोमवती ने कहा कि यदि उसकी पुत्री की बरामदगी के कोई प्रयास नहीं किए गए तो वह मंगलवार से एएसपी कार्यालय के समक्ष अन्न, जल त्यागकर अनशन शुरू कर देगी। इस मौके पर सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष रवि छाबड़ा, दीपक वर्मा, विक्की बाठला, मोहम्मद नाजिम सैफी, राजविंदर संधू, दर्पण, मोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें