फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रोड पर एमएलसी फंसे तो वहीं जमाया डेरा

Sun, 12 Apr 2015 12:02 AM IST
रौसर कोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा से लौट रहे शिक्षक विधायक संजय मिश्र की गाड़ी का पहिया शुक्रवार को देर रात रौसर गांव के दनियापुर मोड़ की टूटी सड़क के गड्ढे में फंस गया। आगे बढ़ना मुश्किल हुआ तो एमएलसी ने वहीं खाट मंगाकर रोड पर डेरा जमा लिया। सीओ सिटी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गन्ना विभाग की बरसों से जर्जर रोड बनने तक वहीं जमे रहने का एलान कर दिया। बाद में सीओ ने उन्हें बमुश्किल मनाकर घर भेजा।
विज्ञापन

एमएलसी श्री मिश्र अमरोहा के मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से भेंटवार्ता करके रात करीब सवा 12 बजे यहां लौटे। वह रौसर चौराहे से अपने गांव दनियापुर जाने के लिए जैसे ही मुड़े, उनके वाहन का अगला पहिया खोदी गई सड़क के गड्ढे में समा गया। एक्सिलरेटर दबाने और बैक गियर लेने पर भी गाड़ी बाहर नहीं निकली तो एमएलसी झुंझला उठे। उन्होंने रौसर के एक परिचित को फोन कर वहीं खाट मंगा ली और जम गए।
चौराहे पर एमएलसी के डेरा जमाने की खबर पाकर रौसर कोठी, दनियापुर आदि कई गावों के खेतों पर मौजूद ग्रामीण भी गेहूं की कटाई-गहाई रोककर चौराहे पर आ डटे। ग्रामीणों से सूचना पाकर सीओ सिटी राजेश्वर सिंह थाना रामचंद्र मिशन के एसओ एनडी पाठक के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन एमएलसी ने दो टूक अंदाज में कह दिया कि जब तक गन्ना विभाग से रोड जल्द बनने का आश्वासन नहीं मिलता, वह चौराहे से नही हटेंगे।
विज्ञापन

इस पर सीओ ने जिला गन्ना अधिकारी बृजेश पटेल से फोन पर उनकी बात कराई, लेकिन डीसीओ से संतोषजनक उत्तर नहीं पाकर एमएलसी हटने को तैयार नहीं हुए। बाद में सीओ ने अपने स्तर से रोड बनवाने को प्रयास करने का आश्वासन देकर एमएलसी की नाराजगी शांत की। आधी रात को शुरू हुआ यह एपीसोड करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें