खटीमा क्षेत्र में एक सप्ताह में एक घटना को अंजाम देने में सफ ल रहे और दूसरे के प्रयास में पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए तीनों चेन स्नैचिंग को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बिना नंबर की बाइक सहित पीलीभीत की महिला से छिनी गई चेन और सितारगंज रोड की रेखा देवी का मंगलसूत्र बरामद किया है।
पुलिस द्वारा लोहियापुल के पास महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना के बाद से ही चेन स्नैचिंग की तलाश में थी। दूसरी घटना को अंजाम देने आए बदमाश प्रयास में विफ ल रहे लेकिन पुलिस ने बिना नंबर की डिस्कवर बाइक सहित तीनों बदमाशों पुर्नापुर निवासी रमनदीप सिंह हाल निवासी झनकट, बनगवां निवासी अमरजीत सिंह और रघुलिया निवासी जगवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अजय ध्यानी ने बताया कि तीनों उत्तराखंड के इस क्षेत्र के साथ ही पीलीभीत में भी स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे चुके हैं यह मामला सुनगढ़ी थाने में भी दर्ज है। पुलिस टीम में एसआई कैलाश जोशी, केदार दत्त, प्रवेश सिंह, राकेश और गणेश जोशी आदि थे।