फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्ताक्षरों के नमूने लेकर जांच को भेजे

Sun, 24 Dec 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर। 
विज्ञापन
signature
विज्ञापन
मृतकों के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी बीमा क्लेम लेने के मामले में पुलिस ने नगर पालिका की महिला सभासद एवं उसके परिजनों से पूछताछ की। उनके हस्ताक्षरों के नमूने लेकर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे हैं। 
विज्ञापन

ग्राम नारायणपुर निवासी संजय कुमार ने 17 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था कि उसके चाचा राम सिंह की मृत्यु तीन वर्ष पूर्व हो चुकी है। गांव के निवासी राकेश सैनी, अपने दोस्त सिमरनजीत सिंह निवासी ग्राम मलपुरी के साथ उसके घर पर आए थे। उन्होंने उसे सरकारी सहायता दिलाने का झांसा दिया। इसकी कार्रवाई के लिए उसने उन्हें दस हजार रुपये दे दिए। काफी दिन बाद जब सरकारी सहायता नहीं मिली और न ही उन्होंने दस हजार रुपये लौटाए। बाद में उसे पता लगा कि यह लोग मृतकों का फर्जी बीमा कर लाखों रुपये का क्लेम लेते हैं। इनके गैंग में इसी क्षेत्र के दस लोग और शामिल हैं।

पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी राकेश सैनी, सिमरनजीत सिंह को, नगर पालिका लिपिक रामरतन, राजन को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने शनिवार को महिला सभासद और उसके पुत्रों को कोतवाली बुलाया। इस मामले की पूछताछ कर उनके हस्ताक्षरों के नमूने लिए। जांच अधिकारी कमलेश भट्ट ने बताया कि ग्राम नारायणपुर निवासी राम सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पालिका से बना था। इस संबंध में महिला सभासद ने नगर पालिका कार्यालय को भेजे पत्र में राम सिंह की मृत्यु का कारण हृदयाघात होना बताया था। एसएसआई ने बताया कि हस्ताक्षर नमूना मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें