फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस, कार, बाइक की भिड़ंत

Sat, 16 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से तेल भराकर तेजी से सड़क पर आई एक कार रोडवेज की बस से भिड़ गई। उधर कार को बचाने के प्रयास में बस बाइक चालक से टकरा कर सीधे पेड़ में जा घुसी, जिससे बस में बैठा एक यात्री, कार, पूर्व सांसद का वाहन चालक बाइक सवार युवक सहित तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो की बस काशीपुर-रामनगर से हल्द्वानी को जा रही थी। इसी दौरान रामनगर मार्ग पर बनवारी पेपर मिल के पास एक कार पेट्रोल भराकर तेजी से सड़क पर आकर रोडवेज की बस से भिड़ गई। बस चालक ने कार को बचाने के प्रयास में रामनगर की ओर से आ रही बाइक से भिड़ कर पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना में घायल बाइक चालक नसीम अहमद (25) पुत्र अब्दुल सलीम निवासी गांव धनौरी, कार चालक सूरजपाल (48) पुत्र रामदास निवासी नीझड़ा फार्म और बस में बैठे सवार पूरन घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नसीम पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा का ड्राइवर है। बाबा ने अस्पताल पहुंच चालक का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें