फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्या के घर चोरी

Fri, 27 Feb 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूल की प्रधानाचार्या के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 10 हजार की नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। मोहल्ला, गौरी विहार, जसपुर खुर्द निवासी मंजू वर्मा पत्नी स्व. उदयवीर राजकीय कन्या उमावि राजपुर, जसपुर में प्रधानाचार्या हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल जाने के लिए मुख्य गेट पर ताला लगाकर घर से निकली। जबकि घर में रह रहे किराएदार रंजन श्रीवास्तव भी उससे पहले ड्यूटी पर जा चुके थे। दोपहर में करीब तीन बजे जब प्रधानाचार्या घर वापस लौटी को घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। साथ ही अलमारी का लॉकर भी टूटा था। जब उन्होंने देखा तो लॉकर से सोने की चेन, तीन जोड़ी सोने के कान के कुंडल, चार सोने की अंगूठी, चार सोने की चूड़ी, चार सोने के नाक के फूल, सोने का पेंडल समेत अन्य चांदी के जेवरात गायब थे।

अलमारी में रखी 10 हजार की नगदी भी चोरों ने उड़ा ली। उन्होंने बताया कि करीब चार लाख रुपए के जेवरात चोरी हुए हैं। शिक्षिका के रोने की आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पर आईटीआई थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी, एसआई बीएस खाती पुलिस बल के साथ पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें