फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का खुलासा, दो युवतियों समेत चार धरे 

Wed, 19 Sep 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस की हिरासत में होटल प्रबंधक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित एक होटल में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कोलकाता निवासी महिला, एक युवती के अलावा एक स्थानीय युवती और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। कोलकाता की ही एक महिला के माध्यम से होटल में लड़कियों की सप्लाई की जाती थी। 
विज्ञापन


पुलिस को सोमवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य बाजार स्थित मधुवन होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। इस पर बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने होटल के एक कमरे में परगना दक्षिण 24 कोलकाता निवासी एक महिला और दो युवतियों को बरामद किया।

पूछताछ में युवतियों ने होटल में उनसे देह व्यापार कराए जाने की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने होटल मैनेजर ग्राम मलाडी थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा निवासी हरीश राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हरीश ने बताया कि कोलकाता में रहने वाली महिला के माध्यम से वह युवतियों को होटल में बुलाता था और उनसे देह व्यापार कराता था।
विज्ञापन


इसके  अलावा, अन्य स्थानों पर भी लड़कियों की सप्लाई करता था। बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि हरीश के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। बरामद युवतियों की एनजीओ से काउंसिलिंग कराई जा रही है। 

हरीश की डायरियों से खुलेंगे कुछ और नाम 
मधुवन होटल में देह व्यापार का धंधा करने वाले मैनेजर हरीश से पुलिस को दो डायरियां मिलीं हैं। इनमें करीब 50 ग्राहकों के फोन नंबर के साथ ही युवतियों को दिए जाने वाली रकम का पूरा ब्योरा दर्ज है। डायरी में शहर के कुछ सफेदपोशों के नाम और नंबर भी पुलिस को मिले हैं।  

30 हजार में सप्लाई होतीं थीं युवतियां 
मधुवन होटल में सेक्ट रैैकेट के लिए युवतियों को सप्लाई करने के एवज में होटल मैनेजर हरीश कोलकाता की महिला से हफ्ते भर या 15 दिन के लिए एक युवती को 30 हजार रुपये में लेता था। इसके बाद हरीश ग्राहक देखकर पांच से 10 हजार रुपये के हिसाब से युवतियों का सौदा करता था। 

महिला की पति से चल रही है तलाक प्रक्रिया 
सेक्स रैकेट में पकड़ी गई कोलकाता की महिला का अपने पति के साथ तलाक की प्रक्रिया चल रही है। इसके चलते उसने बेटे को अपने माता-पिता के पास छोड़ा है। वहीं, पकड़ी गई एक युवती की मां की मौत हो चुकी है और पिता शराबी है। कोलकाता निवासी दूसरी युवती गरीबी के कारण ही इस धंधे में आई है। 
 
15 दिन से होटल में रुकी थी खेड़ा की युवती 
मधुवन होटल में पकड़ी गई स्थानीय युवती 15 दिन से होटल में ही थी, जबकि कोलकाता की महिला और वहीं की दूसरी युवती सप्ताहभर पूर्व होटल में आई थी। पुलिस के अनुसार होटल में हर समय युवतियों की सर्विस देने के लिए हरीश युवतियों को होटल में ही रुकवाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें