फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया के कब्जे से प्रशासन ने मुक्त कराई करोड़ों की भूमि

Sun, 26 Jul 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 किच्छा बाईपास रोड स्थित महेंद्रा शोरूम से लगी करोड़ों रुपये की जमीन को आखिरकार जिला प्रशासन ने शनिवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय के आदेश पर एडीएम वित्त/मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य ने जमीन को भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराकर नगर निगम के कब्जे में ले लिया।

हालांकि मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति भी रही, लेकिन मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत एसएसपी नीलेश आनंद भरणे भी क्यूआरटी टीम के साथ पहुंचे और त्वरित गति से जमीन को कब्जे से मुक्त करा दिया।
विज्ञापन


कुछ देर के लिए मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन जिला प्रशासन की जेसीबी अतिक्रमण को ध्वस्त करने में लगी रही।

 एडीएम को खुद ही मोर्चा संभालते हुए पुलिस जवानों को सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जूझना पड़ा।

  एक सप्ताह पहले तीन दिन की सरकारी छुट्टी का फायदा उठाते हुए उक्त जमीन को एक व्यक्ति ने अपने कब्जे में ले लिया था और उक्त जमीन पर ढाबे का बोर्ड लगाकर ईंट, बजरी, सीमेंट आदि रख निर्माण किए जाने की तैयारी कर दी थी।

 इस मामले की जानकारी जब कुछ कांग्रेस के लोगों को लगी तो उन्होंने यह बात डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय को दी। हालांकि इसमें बीज प्रमाणीकरण संस्था के चेयरमैन और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ भी अपने समर्थकों के साथ डीएम और एसएसपी से इस जमीन को छुड़वाने के लिए मिले थे।

 बाकायदा इसके लिए कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन भी किया था। उसके बाद जिला प्रशासन ने उक्त जमीन पर पीएसी की एक प्लाटून को तैनात कर दिया था, जो कि अभी तक मौके पर तैनात है।

उधर इस मामले में एडीएम वित्त/एमएनए दीप्ति वैश्य ने बताया कि उन्होंने डीएम के आदेश पर उक्त जमीन से अतिक्रमण हटाया है, अब यह जमीन नगर निगम की देखरेख में रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें