फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में मारपीट, तोड़फोड़, फायरिंग

Tue, 18 Aug 2015 12:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर दो गुटों के बीच जमकर लाठियां चलीं और फायरिंग भी की। इस दौरान दर्जनों कुर्सी-मेज और गमले तोड़ डाले।
कुछ छात्रों ने पीएसी जवान से एसएलआर छीनने की भी कोशिश की। हंगामे के दौरान छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। प्रवेश प्रक्रिया ठप हो गई। एक पक्ष ने कोतवाली में हंगामा कर तहरीर सौंपी। प्राचार्या डा. कमला चन्याल की तरफ से भी कोतवाली में तहरीर दी गई। मारपीट के दौरान चार छात्रों के घायल होने की खबर है। पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि थी। छात्र-छात्राओं की भीड़ अधिक थी। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी और छात्र नेता गुरजीत सिंह सोही गुट के बीच छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों में हाथापाई, लाठी-डंडे चले। खबर मिलते ही दोनों गुटों के समर्थक भारी संख्या में पहुंच गए। छात्रों ने जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। कुछ छात्रों ने फायरिंग कर दी। जिस पर कालेज में चल रही प्रवेश प्रक्रिया ठप हो गई। दहशतजदा शिक्षक सहित स्टाफ एक कक्ष में चला गया। कालेज में मौजूद पीएसी के दोनोें जवानों ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया, जिस पर धक्कामुक्की हो गई। कुछ छात्रों ने एसएलआर छीनने की भी कोशिश की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही छात्रों के गुट फरार हो गए। खबर मिलते ही सीओ राजीव मोहन, कोतवाल ओपी शर्मा, एसएसआई सलाउद्दीन, एसआई डीवी सोलंकी फोर्स के साथ पहुंचे। शाम को गुरमीत सिंह ने पांच छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। प्राचार्या ने दोनों गुटों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने प्राचार्य की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी, पूर्व अध्यक्ष अजीतपाल सिंह, सावेज अंसारी, रजत भंडारी, अमन बंसल, गुरजीत सिंह सोही आदि को नामजद किया गया है। उन पर धारा 147, 148, 149, 323, 427 लगी है। छात्रगुटों की तहरीर पर फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। बताते हैं कि वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी का गुट चुनाव में रजत बंसल को अध्यक्ष के लिए चुनाव में उतार रहा है, जबकि छात्र नेता गुरमीत सिंह गुट का प्रत्याशी पुनीत शर्मा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें