फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग : बहन का सिर काट ले गए दो सगे भाई

Tue, 18 Aug 2015 12:21 AM IST
परौर( शाहजहांपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं जनपद से सटे परौर थाना क्षेत्र के गांव बहमनी चौकी में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो भाइयों ने गांव के बीचोबीच एक गली में सगी बहन फूलजहां की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर फरार हो गए। युवती अपने फुफेरे भाई अच्छन से शादी करना चाहती थी, जिस पर दोनों भाई राजी नहीं हुए। रविवार रात युवती घर से थोड़ी दूर ही गली के दूसरे छोर पर रहने वाले अच्छन के घर पहुंच गई थी, सोमवार दोपहर अच्छन के घर के दरवाजे पर उसे खड़ा देखा तो वहीं दोनों भाइयों ने जमीन पर गिराया और गला काट डाला। घटना के बाद दोनों ही परिवारों के सदस्य घर छोड़कर भाग गए हैं। लड़की के प्रेमी अच्छन को पुलिस थाने ले आई है उससे पूछताछ जारी है। सिर और दोनों हत्यारोपी भाइयों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अच्छन के हवाले से पुलिस ने बताया कि फूलजहां की उम्र करीब 18 वर्ष थी। उसके आठ भाई हैं और उनमें से दो 25 वर्षीय गुल हसन और 20 वर्षीय नन्हूं दिल्ली में रोजगार करते हैं। अन्य छह भाई पिता फौजदार के साथ गांव में ही रहते हैं। फूलजहां अपने सगे फुफेरे भाई 20 वर्षीय अच्छन से प्यार करती थी। रविवार की रात करीब एक बजे युवती अच्छन के घर चली गई और वहीं रही। इस प्रेम कहानी की खबर दिल्ली में रहने वाले उसके दोनों बड़े भाइयों गुल हसन और नन्हूं को हुई तो रविवार को ही दिल्ली से आए।  परिवार के अन्य सदस्यों को फूलजहां के अच्छन से निकाह कराए जाने को लेकर ऐतराज नहीं था, अच्छन के घर वाले इस रिश्ते को लेकर लगभग राजी थे, लेकिन दोनों बड़े भाई विरोध पर अड़े रहे। दोनों के तेवर देख फौजदार परिवार के अन्य सदस्य सोमवार की सुबह घर छोड़कर चुपचाप किसी रिश्तेदारी में चले गए। इसके बाद दोनों भाइयों ने दोपहर के समय फुफेरे भाई के घर के दरवाजे पर बहन को देखा तो दौड़कर दबोचा और घसीटते हुए बीच गली में अपने घर की ओर लाते हुए जमीन पर गिरा दिया। वहीं उसका गला रेत कर सिर धड़ से अलग कर दिया।  दोनों भाई बहन का कटा हुआ सिर कपड़े में लपेटकर भाग गए। महिलाओं ने धड़ गली में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंच कर पुलिस अच्छन को थाने ले आयी जहां पुलिस अधिकारियों ने भी उससे पूछताछ की। इस बीच गांव के चौकीदार महेश की तरफ से दी गई हत्या की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। धड़ को कब्जे में ले लिया गया है, मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
देर शाम एसडीएम भरत लाल सरोज भी गांव में पहुंचे। सीओ आदेश कुमार त्यागी और एसओ राजेश सिंह ने बताया कि यह सीधे तौर पर ऑनर किलिंग का मामला है। इस घटना में लिप्त भाइयों की तलाश में टीमें निकली हुई है और उनके छुपने के सभी संभावित ठिकाने रात को ही खंगालने पर पूरा जोर है। एसपी बबलू कुमार समेत तमाम पुलिस अधिकारी इलाके में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें