फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
बबली कौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फावड़े के हत्थे से पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी पति को पुलिस ने बुधवार को धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को उसे खटीमा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे विडौरा मझोला गांव निवासी हरभजन सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने अपनी पत्नी बबली कौर की फावड़े के हत्थे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। 

इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सीओ और एसडीएम ने मातहतों को फरार हत्यारोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को थाना पुलिस ने मृतका के पिता तिलियापुर शक्तिफार्म निवासी कक्का सिंह पुत्र रेशम सिंह की तहरीर पर हरभजन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


दोपहर बाद थानाध्यक्ष सलाहउद्दीन ने मुखबिर की सूचना पर सिसईखेड़ा चौराहे पर घेराबंदी कर हत्यारोपी हरभजन सिंह को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपी को बृहस्पतिवार को खटीमा कोर्ट में पेश किया जाएगा। टीम में एसआई खुशवंत सिंह, रोहित चौधरी, नवनीत कुमार आदि थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें