फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ हाउस में युवती पीया जहर

Thu, 20 Apr 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
निजी अस्पताल में दाखिल युवती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेफ हाउस में पुलिस सुरक्षा के लिए आए प्रेमी जोड़े में से युवती ने मंगलवार रात जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल काया गया है। वहीं, युवती के पति ने अपने परिजनों पर दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती और युवक ने एक सप्ताह पहले घर से भागकर शादी की थी। उनकी शादी से उनके परिजन नाराज थे। शादी करने के बाद युवक-युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए अदालत में पेश होकर सुरक्षा देने की मांग की थी। शनिवार को अदालत ने दोनों को सेफ हाउस में रखने के आदेश दिए थे। युवती ने मंगलवार रात अचानक जहर निगल लिया। उस समय युवक कमरे के बाहर था। युवती की अचानक हालत खराब हुई तो पुलिस व युवक उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने की सलाह दी। लेकिन युवती को पुलिस ने एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसे आईसीयू में रखा गया है। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी को धमकी मिली थी कि अगर उसने पति का साथ नहीं छोड़ा तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। दबाव के चलते उसने ऐसा कदम उठाया है। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि युवती की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य ठीक होने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


सेफ हाउस में 16 अप्रैल से पुलिस सुरक्षा के बीच प्रेमी जोड़ा था। कमरे में युवती ने जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। युवती बयान देेने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- जसवंत कुमार, एसएचओ, सिविल लाइन थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें