फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के यौन उत्पीड़न में युवती समेत चार नामजद

Sun, 02 Jun 2019 11:57 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
uttarakhand police
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक युवती समेत चार लोगों पर किशोर का यौन शोषण, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर के वार्ड छह निवासी व्यक्ति ने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय को सौंपे प्रार्थनापत्र में कहा कि उसका 17 वर्षीय पुत्र दुकान पर बैठता था।

विज्ञापन


एक माह पहले बेटे ने परिजनों से एक लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर आत्महत्या की धमकी दी थी। बेटे के व्यवहार बदलाव होने पर जब उन्हाेंने सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि डेढ़ साल पहले एक युवती ने उससे घर पर सामान मंगवाया और उसे गंदी फिल्म दिखाकर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद एक दिन उसके दो रिश्तेदारों ने उसके साथ कुकर्म किया। 

आरोप है कि युवती ने उसके पुत्र से काफी पैसा ऐंठा था। बीती 24 अप्रैल को उन्होंने युवती और उसकी मां से अपने पुत्र के जीवन को बरबाद न करने की गुहार लगाई। लेकिन उन्होंने तीन लाख रुपयों की मांग कर दी। रुपये देने में असमर्थता जताने पर उसके बेटे के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया। उसने थाने और एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती, उसकी मां और दो रिश्तेदारों के खिलाफ धारा 506, 377, 385 व लैंगिक अपराधों में बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4/11 व 12 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

युवती ने किशोर पर दर्ज कराया था मुकदमा 
गदरपुर। युवती ने दो मई को अपनी मां के साथ थाने में किशोर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी में अश्लील फोटो खींचने और शारीरिक शोषण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। किशोर के परिजनों ने युवती के आरोपों को खारिज करते हुए निर्दोष बताया। मुकदमा दर्ज होने के बाद किशोर घर से गायब हो गया था। उसके परिजनों ने उसके नाबालिग होने के दस्तावेज उपलब्ध कराकर युवती से उसका शारीरिक शोषण करने की बात कहकर न्यायालय से गुहार लगाई। एसओ जसविन्दर सिंह ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें