फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भाभी को गोली मारी

Tue, 10 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विवाद में देवर ने वृद्ध भाभी को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक टैमरा थाना बिलासपुर निवासी खून से लथपथ वृद्धा संतोष कौर (65) को सोमवार की दोपहर पुलिस कर्मी 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाए।
विज्ञापन


घायल वृद्धा के मुताबिक उनका करीब तीन माह से गांव के ही निवासी देवर सुरजीत सिंह, उसके पुत्र परमजीत सिंह उर्फ  पम्मू आदि से जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार को वह ग्राम रामजीवनपुर नंबर एक के रास्ते से तेजाफ ौजा कालोनी निवासी अपनी रिश्तेदारी में जा रही थी।

 इसी बीच बाइक से पीछे से आ रहे उसके देवर सुरजीत सिंह, उसके पुत्र परमजीत सिंह उर्फ  पम्मू ने जान से मारने की नीयत से उस पर फ ायर झोंक दिया। घायल वृद्धा के मुताबिक हमलावरों ने अवैध तमंचे से फ ायर कर उसे घायल कर दिया। उधर एसआई दिनेश वल्लभ ने घटना क्रम को प्री प्लान बताते हुए कहा कि ग्राम टैमरा बिलासपुर निवासी सुरजीत सिंह ने घायल वृद्धा के पति बलवंत सिंह, उसके पुत्राें रंजीत सिंह, मंजीत सिंह के खिलाफ  307 के एक मामले में मुकदमा दर्ज करा रखा है। जिसके कारण ही वृद्धा को जानबूझकर घायल करना दर्शाया गया। उन्होंने थाना क्षेत्र में गोलीबारी की किसी भी घटना को सिरे से नकार दिया। बताया कि मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद से ही वृद्धा के परिजन घर से फ रार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें