फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान महापंचायत में प्रमुखता से उठेगा एनएच-74 का मामला

Tue, 06 Nov 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर।
विज्ञापन
बाजपुर में किसानों की बैठक लेते भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा ने कहा एनएच-74 के मामले को प्रमुखता से 12 नवंबर को बाजपुर मंडी समिति मैदान में होने वाली महापंचायत में रखा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को रामराज रोड स्थित पड्डा फार्म पर आयोजित बैठक में काशीपुर, बाजपुर क्षेत्र से आए किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान, एनएच-74 में किसानों के मुआवजा प्रकरण, वर्ग चार सहित अन्य वर्गों की भूमि का वर्तमान फसली के आधार पर मालिकाना हक दिलाने, प्रदेशभर के किसानों को गन्ना का बकाया भुगतान सहित कई मामलों को रखा। मंथन के बाद इन मामलों को महापंचायत में रखने पर सहमति बनी।

किसानों ने कहा कि मुआवजे के नाम पर उन्हें को प्रताड़ित किया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण 2013 एक्ट के तहत सबसे मंहगी बिक्री हुई। जमीन का चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। जबकि किसानों को 500 वर्ग मीटर के आधार पर मुआवजा मिला है। जो न्याय संगत नही है।
विज्ञापन


भाकियू प्रदेशाध्यक्ष पड्डा ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैट से मोबाइल पर बातचीत की। पड्डा ने बताया कि टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव करने के लिए कहा है। वहां अजीत प्रताप सिंह रंधावा, प्रेम सिंह सहोता, सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह संधू आदि थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें