फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, शिनाख्त नहीं

Mon, 26 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 अज्ञात कारणों से ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने पटरी में बिखरे पड़े अंगों के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार रात सिंह कालोनी के समीप ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर करीब साढ़े 12 पहुंचे आदर्श कालोनी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

 चौकी प्रभारी विनोद फर्त्याल ने बताया कि शव को ट्रेन के साथ करीब 40 मीटर तक घसीटकर ले गई। जिससे शव के अंग कटकर पटरी में बिखर गए।

उसके शरीर पर नाम मात्र के कपड़ेे थे। मृतक अधेड़ है और उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मृतक खुद ट्रेन के आगे कूदा या चपेट में आ गया, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें