फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ बढ़ सकती है धारा

Thu, 15 Feb 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंतनगर तराई बीज विकास निगम में हुए 16 करोड़ रुपये के गेहूं बीज घोटाले में आरोपी बनाए गए टीडीसी कर्मचारियों के खिलाफ कुछ और धाराएं बढ़ सकती हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में एसआईटी को घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ कूटरचना से दस्तावेज तैयार करने के कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। इस आधार पर धाराएं बढ़ना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही एसआईटी कर्मचारियों को कोर्ट से मिले स्टे को भी खारिज करवाने की तैयारी कर रही है।

- एसआईटी को कूटरचना से दस्तावेज तैयार करने के मिले साक्ष्य
- आरोपियों का गिरफ्तारी स्टे खारिज करने की भी तैयारी


वर्ष 2015-16 में पंतनगर टीडीसी गेहूं बीज बेचने में किए गए 16 करोड़ का घोटाला उजागर होने के बाद शासन के आदेश पर टीडीसी के ही दस कर्मचारियों के खिलाफ पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ और कर्मचारी भी जांच के दायरे में
टीडीसी बीज घोटाले में दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच के दायरे में कुछ और कर्मचारियों को भी लिया है। साथ ही यूपी और बिहार में में टीडीसी के बीज वितरण करने वाले कुछ वितरकों को भी एसआईटी ने चिन्हित कर लिया है जल्द ही एसआईटी वितरकों की जांच के लिए बिहार भी रवाना हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें