चोरों ने ग्राम गुलड़िया स्थित एक घर में घुसकर हजारों के जेवरात, नगदी उड़ा ली। चोर जाते-जाते घर में खड़ी बाइक पर ले गए। जाग होने पर ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने पर चोर बाइक में तोड़फोड़ कर एक खेत में छोड़कर फरार हो गए। गृह स्वामी ने मामले की सूचना पुलिस को सौंप दी है।
बीती शुक्रवार की देर रात्रि ग्राम गुलडिया निवासी फईम अहमद का परिवार सो रहा था। इस बीच कुछ चोर फईम के घर में घुस आए और घर में रखे एक जोड़ी सोन के कुंडल, एक सोने की अंगुठी, एक सोने की चेन, तीन तोल चांदी के जेवर और दो हजार की नगदी उड़ा ली। जाते-जाते चोर घर के बाहर खड़ी एक बाइक भी ले गए। कुत्ते के भौंकने की आवाज से जाग होने पर ग्रामीणों ने भाग रहे चोरों का पीछा किया। पीछा होता देख चोर कुछ दूरी पर बाइक में तोड़फोड़ कर एक खेत में खड़ी कर फरार हो गए। गृहस्वामी ने पैगा पुलिस चौकी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
खेत से गेहूं चुराने का प्रयास
काशीपुर। बाइक से आए चोरों ने ग्राम बघेलेवाला निवासी समरपाल यादव के खेत में कटे पड़े गेहूं को चुराने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर चोर बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। समरपाल ने बताया कि चोर एक बोरी गेहूं भर चुके थे, जिसे वह ले नहीं ले जा सके।