फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्कर और वन कर्मियों में मुठभेड़

Sat, 18 Apr 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शक्तिफार्म (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक में बेशकीमती सागौन के लट्ठे लाद रहे तस्करों से वन कर्मियों की मुठभेड़ हो गई। तस्करों द्वारा फायर झोंकने पर वन कर्मियों के जवाबी फायरिंग करने पर तस्कर ट्रक और लकड़ी छोड़कर फरार हो गए। अज्ञात तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर ट्रक सीज कर दिया गया। बरामद लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

  बाराकोली वन रेंज में वन निगम द्वारा सागौन प्रजाति के वृक्षों का कटान किया जा रहा है। लकड़ी तस्करों ने निगम द्वारा काटे गए लट्ठों में से 47 लट्ठे चुराकर वन रेंज के प्लाट संख्या-43 की झाड़ियों में छिपा दिया था। वन दरोगा प्रेमराम आर्य ने इसकी जानकारी दी। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी के निर्देश पर वन दरोगा ने तस्करों को रंगेहाथ दबोचने की रणनीति बनाई। शुक्रवार की देर रात करीब डेढ़ बजे तस्करों के ट्रक में लट्ठे लादने की सूचना मिलते ही वन दरोगा प्रेमराम ने अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंच तस्करों को ललकारा। तस्करों ने वन कर्मियों पर फायर झोंक दिया। जवाब में वन कर्मियों ने भी पांच राउंड गोली चलाई, जिससे तस्कर ट्रक संख्या-यूपी30ए-7982 को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। तस्करों की संख्या 20 से 25 होने का अनुमान जताया है। टीम में उमेश बिष्ट, कविंद्र पंत, लाल बहादुर चंद, किशन राम आर्य, दान सिंह सामंत, महेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें